बाराबंकी। जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसडीएम सदर आर.जगत.साईं से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और व्यापारियों के प्रति सहयोग की आशा व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार सुबह कार्यालय पहुंच कर एसडीएम आर.जगत साईं से भेंट की प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित, जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने अपने संगठन एवं पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए शहर के व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में वार्ता की इस मौके पर रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों को आशा है कि उपजिलाधिकारी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए व्यापारियों समेत सभी वर्ग के हित के लिए कार्य करेंगे।
व्यापारियो की समस्याओं को सुनकर एसडीएम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर मो अकील प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक, मयंक गुप्ता नगर अध्यक्ष, हसन अब्बास जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार सतपाल सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष/अध्यक्ष डिस्ट्रिब्यूटर ऐसोसिएशन,डी वी सिंह जिला उपाध्यक्ष, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।