मसौली बाराबंकी। नजूल लैंड पूरी तरह से ‘घर उजाड़ने’ का फैसला है क्योंकि बुलडोजर हर घर पर नहीं चल सकता है. भाजपा घर-परिवार वालों के खिलाफ है. जनता को दुख देने में भाजपा अपनी खुशी समझती है. जब से भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोजगार के लिए भटक रही है, और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं।
उक्त बाते बुधवार को जैदपुर विधानसभा के सपा विधायक गौरव रावत ने क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक गांवो मे चलो बूथ की ओर गांव- गांव,-पाव-पाव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किये। ग्राम पंचायत जकरिया, बेहटा, कटरा, दादरा, मुश्कीनगर, सफदरगंज मे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक ने कहा कि गरीबो को गरीब एव अमीरों को अमीर बनाने का काम करने वाली भाजपा सरकार मे समाज के सभी वर्ग के लोग हताश एव परेशान है सरकार की गलत नीतियों के चलते गरीब दिन पर दिन गरीब होता जा रहा है और सरकार अब नज़ूल लैंड के बहाने घरो को तोड़ने का काम कर रही है कुछ लोगों के पास दो जगह का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपा वालों को क्या मिलेगा।भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को सुकून से नहीं रहने देना चाहती है। भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता के सामने हर दिन भाजपा सरकार नए-नए संकट पैदा करके पेरशानी में डाल रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सफाये से ही जनता की परेशानियों और संकटों से निजात मिलेगी।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवई , मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष मोबिन सिकंदर, अनिल वर्मा प्रधान, सुरेश वर्मा प्रधान, मोहम्मद इसरार प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय, शरीफ कुरैशी प्रधान,बूथ अध्यक्ष पप्पू,रिजवान जकरिया, अवध राम वर्मा सेक्टर प्रभारी, जगरूप वर्मा पूर्व प्रधान, लवकुश वर्मा सेक्टर प्रभारी, इकबाल सिद्दीकी जोनल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष खुर्शीद, रक्षाराम वर्मा, मोहित यादव, गुड्डू वर्मा, समेत आदि लोग उपस्थित रहे।