सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनमानस तक पहुंचाने तथा जनता की शिकायतों , समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम अमरादेवी के पंचातय घर में उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर की अध्यक्षता में "ग्राम चौपाल" (गांव की समस्या, गांव में समाधान) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें उक्त राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, स्वस्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रोवेशन विभाग, दिव्यांग विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, पूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, जल निगम विभाग, बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग आदि के सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
चौपाल में सभी विभागो द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामवासियो को अवगत कराया गया। राजस्व विभाग की ओर से मौके पर 08 अविवादित उत्तराधिकार/वरासत के मामलों का निस्तारण करने के उपरान्त वरासत की खतौनी पढ़कर सुनायी गयी। इसी प्रकार मौके पर प्राप्त स्वामित्व योजना के 04, चकमार्ग पर कब्जे की 06 शिकायतों का निराकरण किया गया। स्वस्थ्य विभाग की ओर से 109 ग्रामवासियो को निःशुल्क दवाओं का वितरण, 10 ग्रामवासियो का नेत्र परीक्षण एवं अन्य 55 व्यक्तियो के स्वास्थ्य की जाँच की गयी।
चौपाल में कृषि विभाग की 15, समाज कल्याण विभाग की 03, प्रोवेशन विभाग की 02 शिकायतों सहित विधवा पेशन की 06, वृद्धावस्था पेंशन की 08 प्रकरणों निस्तारण कराया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर 02 अन्य चकरोड, 01 तालाब की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया गया साथ ही चकरोड पर मनरेगा के अन्तर्गत मिट्टी पटाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।